शेखावाटी की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, संग्रहालय दिवस पर विशेष आयोजन
शेखावाटी की विरासत से रूबरू हुए विद्यार्थी, संग्रहालय दिवस पर विशेष आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर मंडी गेट स्थित शेखा म्यूजियम में स्कूली एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शेखावाटी क्षेत्र में पहली बार इस प्रकार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंटैक गवर्निंग काउंसिल सदस्य अतुल खन्ना के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शेखावाटी की हवेलियों की वास्तुकला, भित्तिचित्रों और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी गई। प्रवीण कुमार ने बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के महत्व से अवगत कराया।
म्यूजियम कर्मचारी राहुल परिहार ने बताया कि नीट्स कंप्यूटर, एस.एन. बी. एड कॉलेज, बेला बाई स्कूल, एस.एन. स्कूल, पोद्दार स्किल सेंटर, आदर्श विद्या मंदिर तथा किड्स वर्ल्ड स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 252 विद्यार्थियों ने म्यूजियम का निःशुल्क भ्रमण किया।
इस दौरान सितार वादक फरदीन ने विद्यार्थियों को सितार वाद्ययंत्र की जानकारी देते हुए प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में महेश सेवका, महेंद्र चिरानिया, गौरव शर्मा, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वर्षा एवं दीपिका सोनी ने आगंतुकों का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2157517

