युवती घर से भागकर 41-साल के व्यक्ति के साथ गई:मां ने लव जिहाद का लगाया आरोप; लड़की बोली- घरवालों के साथ नहीं रहना
युवती घर से भागकर 41-साल के व्यक्ति के साथ गई:मां ने लव जिहाद का लगाया आरोप; लड़की बोली- घरवालों के साथ नहीं रहना
सीकर : सीकर जिले की रहने वाली 24 साल की युवती 41 साल के व्यक्ति के साथ चली गई। युवती के परिवार ने लव जिहाद का आरोप लगाया। वहीं युवती ने एसपी के सामने पेश होकर माता-पिता के साथ रहने से मना कर दिया। युवती को सखी सेंटर पर काउंसलिंग के बाद छोड़ दिया गया।
दरअसल, 29 अप्रैल को सीकर जिले की रहने वाली महिला ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी 28 अप्रैल को दवाई लेने के लिए घर से गई थी। इसके बाद से वापस नहीं लौटी।
इस बीच सोशल मीडिया पर युवती की मां का एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पति की वर्कशॉप पर दूसरे समुदाय का 41 साल का एक व्यक्ति पिछले करीब 5 साल से आता-जाता रहता था। मां ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति बेटी को लेकर गया है।
युवती ने परिवार के साथ जाने से किया मना
करीब दो सप्ताह बाद युवती खुद एसपी के सामने पेश हो गई। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी बुलाया। करीब 5 घंटे तक परिजनों ने समझाइश की लेकिन युवती नहीं मानी। इसके बाद युवती का सखी सेंटर में दाखिल करवाया गया।
जहां करीब दो दिन तक उसके साथ समझाइश की गई। तब भी युवती घरवालों के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। युवती के बालिग होने के चलते उसने स्वतंत्र रहने की इच्छा जाहिर की। ऐसे में उसे वहां से छोड़ दिया गया।
मामले में सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत का कहना है कि युवती बालिग थी, जिसने स्वतंत्र रहने की इच्छा जाहिर की। परिजनों और सखी सेंटर ने भी काउंसलिंग की थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157566

