[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में IPL पर सट्टेबाजी करते 4 गिरफ्तार:स्कॉर्पियो को रोककर जांच की, मोबाइल-लैपटॉप और नकदी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में IPL पर सट्टेबाजी करते 4 गिरफ्तार:स्कॉर्पियो को रोककर जांच की, मोबाइल-लैपटॉप और नकदी जब्त

नीमकाथाना में IPL पर सट्टेबाजी करते 4 गिरफ्तार:स्कॉर्पियो को रोककर जांच की, मोबाइल-लैपटॉप और नकदी जब्त

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 25,220 रुपए नकद और एक स्कॉर्पियो गाड़ी सहित अन्य सामान जब्त किया है। ये कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई।

कोतवाली सीआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि एएसपी नीमकाथाना और डीएसपी वृत्त नीमकाथाना के निर्देशन में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका और उसकी जांच की। जांच में पाया गया कि गाड़ी में बैठे चार व्यक्ति मोबाइल फोन और लैपटॉप का उपयोग कर आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 12 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 25,220 रुपए नकद, चार मोबाइल चार्जर और एक एक्सटेंशन वायर बरामद किया। इसके अलावा, सट्टेबाजी में इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप यादव, जयप्रकाश यादव, सुनील यादव (सभी नीमकाथाना निवासी) और मोहित जाट (हीरानगर, नीमकाथाना निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और राजस्थान सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles