ईशांत जांगिड़ का इंटेलिजेंस ब्यूरो में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
ईशांत जांगिड़ का इंटेलिजेंस ब्यूरो में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
बुहाना : पचेरी कलां स्थित नोबल साइंस एकेडमी के छात्र ईशांत जांगिड़ ने महज 17.5 वर्ष की आयु में भारत के इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ईशांत गांव थली निवासी संतोष जांगिड़ के पुत्र हैं। ईशांत के पिता गांव में मिस्त्री एवं मकान निर्माण कार्य से जुड़े हुए हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता ने बेटे की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे मेहनत और लगन का परिणाम बताया।
जानकारी के अनुसार ईशांत का एक साथ चार सरकारी नौकरियों में चयन होना ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है।
नोबल साइंस एकेडमी परिवार की ओर से ईशांत जांगिड़ को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संस्था के प्रबंध निदेशक संदीप नेहरा ने कहा कि ईशांत की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे अपनी प्रतिभा और परिश्रम के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149400
