सादुलपुर में मुहर्रम पर निकले ताजिए:मातमी धुनों के साथ किया सुपुर्द-ए-खाक, हैरतअंगेज करतब दिखाए
सादुलपुर में मुहर्रम पर निकले ताजिए:मातमी धुनों के साथ किया सुपुर्द-ए-खाक, हैरतअंगेज करतब दिखाए
सादुलपुर : सादुलपुर में शुक्रवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहेब के नवासे इमाम-हसन-हुसैन की याद में मुहर्रम मनाया गया। इस अवसर पर शहर में मातमी धुनों के बीच ताजिये निकाले गए, जिन्हें शाम को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मातमी धुनों पर मनाया मातम
ताजियों का जुलूस दोपहर करीब ग्यारह बजे तेलियान मस्जिद और नरडिय़ान मोहल्ले से शुरू हुआ। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदतमंदों ने मातमी धुनों के बीच मातम मनाया।
हैरतअंगेज प्रदर्शन किया
मुख्य बाजार के शीतला चौक में शाम चार बजे दोनों ताजियों का मिलन हुआ। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के युवकों ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। शहर में जगह-जगह शीतल पेय और पानी की व्यवस्था कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया।
पगड़ी पहनाकर किया अभिनंदन
मोहता हवेली के सामने से होते हुए ताजिये पिलानी मोड़ के पास पहुंचे, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों और प्रमुख लोगों ने ताजियों के उस्तादों का पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। विधायक मनोज न्यांगली, अकबर चौहान और मौसमद्दीन लुहार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2228491


