सरदारशहर में इफको ने किसान जागरूकता गोष्ठी की:नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों और वैज्ञानिक खेती पर जोर दिया
सरदारशहर में इफको ने किसान जागरूकता गोष्ठी की:नैनो तकनीक आधारित उर्वरकों और वैज्ञानिक खेती पर जोर दिया
सरदारशहर : सरदारशहर में इफको द्वारा एक दिवसीय किसान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गांव पतलीसर छोटा में किसान सभा के रूप में हुआ। इसमें जी.एस.एस. भोजूसर उपाध्यान के अध्यक्ष मानसिंह और व्यवस्थापक केसरीचंद सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
इफको चूरू के क्षेत्र प्रतिनिधि अजय जाखड़ ने इफको संस्था का परिचय दिया। उन्होंने किसानों को बताया-कृषि क्षेत्र में नई तकनीकें विकसित हो रही हैं, जबकि खेती में उपयोग होने वाले उत्पाद महंगे हो गए हैं। पुरानी पद्धति से पारंपरिक उर्वरकों का प्रयोग करने पर लागत अधिक आती है, उत्पादन कम होता है और लाभ भी घट जाता है।
जाखड़ ने बताया कि अब देश में पारंपरिक उर्वरकों के स्थान पर नैनो तकनीक आधारित उर्वरक आ गए हैं। ये न केवल उपयोग दक्षता में बेहतर हैं, बल्कि इनकी कीमत भी कम है। ये उर्वरक खेती की लागत को कम कर उत्पादन बढ़ाते हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है। साथ ही, ये खेत की मिट्टी, हवा, पानी और वातावरण को प्रदूषित होने से भी बचाते हैं। उन्होंने नैनो डीएपी से बीज उपचार की विधि समझाई और किसानों से वैज्ञानिक तरीकों तथा नैनो यूरिया का प्रयोग करने का आग्रह किया।
एस.एफ.ए. मनोज ढाका ने किसानों को इफको के जैव उर्वरकों और अन्य उत्पादों के बारे में बताया। इफको एम.सी. से विजयपाल और विनोद खैरवा ने किसानों को फसलों में होने वाले रोगों के उपचार की जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2228495


