सरदारशहर स्टेट हाईवे पर विशाल गड्ढा बना:बारिश के कारण बढ़ता जा रहा, एसडीएम बोले- जल्द मरम्मत के निर्देश दिए
सरदारशहर स्टेट हाईवे पर विशाल गड्ढा बना:बारिश के कारण बढ़ता जा रहा, एसडीएम बोले- जल्द मरम्मत के निर्देश दिए
सरदारशहर : सरदारशहर से श्रीडूंगरगढ़ जाने वाले स्टेट हाईवे-6 पर रेलवे फाटक के पास बारिश के कारण सड़क किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया है। ये मार्ग क्षेत्र के सबसे व्यस्त राजमार्गों में से एक है, जहां रोजाना हजारों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। गड्ढे की मरम्मत न होने से वाहन चालकों में चिंता है और हर पल बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।
शहीद भगत सिंह क्रांति मंच के संरक्षक रविन्द्र पूनियां ने बताया- इस समस्या के बारे में संबंधित विभाग और प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है। हालांकि, अब तक इस पर कोई समाधान नहीं किया गया है।
बारिश के कारण ये गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है। इससे खासकर रात के समय और तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों के लिए दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है। पूनियां ने प्रशासन से मांग की है कि किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सड़क की शीघ्र मरम्मत कर गड्ढे को भरा जाए। इस संबंध में सरदारशहर के एसडीएम रामकुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें भी सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को तत्काल सूचित कर जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2228492


