[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खैरू की गोल्ड मेडलिस्ट मनीष सरोहा का सम्मान:51 हजार की राशि भेंट दी, साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में जीता था स्वर्ण पदक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

खैरू की गोल्ड मेडलिस्ट मनीष सरोहा का सम्मान:51 हजार की राशि भेंट दी, साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में जीता था स्वर्ण पदक

खैरू की गोल्ड मेडलिस्ट मनीष सरोहा का सम्मान:51 हजार की राशि भेंट दी, साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में जीता था स्वर्ण पदक

सादुलपुर : सादुलपुर के खैरू निवासी गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी मनीष सरोहा को धानक कर्मचारी संघ, चूरू द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें हाल ही में आयोजित दूसरी साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए उनके निवास पर 51 हजार की सम्मान राशि और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव रामपाल डाबला ने कहा- खिलाड़ियों के सम्मान के लिए कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई ये पहल सराहनीय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और अन्य युवाओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में धानक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सतबीर निनानिया सहित सीताराम खरोड़, प्रतापजी खन्ना, सेऊवा, लीलाराम (हमीरवास), बंसीलाल (फ्राड लुटाना), जगमाल खरोड़, गुगलवा, धर्मेंद्र इंदौरा, उमराव खरोड़, राजेश इंदौरा, साधुराम और रामकुमार भाकरा जैसे सदस्य उपस्थित थे। इन सभी ने मनीष सरोहा को सम्मान राशि भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर सुनील पुनिया, मोनू फ्राड, कुलदीप खरोड़, मंजीत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे। सम्मान से अभिभूत मनीष सरोहा ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा दिया गया यह सम्मान उनके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

Related Articles