[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

272 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार:सांखू बस स्टैंड से हमीरावास पुलिस ने पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

272 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार:सांखू बस स्टैंड से हमीरावास पुलिस ने पकड़ा

272 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार:सांखू बस स्टैंड से हमीरावास पुलिस ने पकड़ा

सादुलपुर : सादुलपुर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हमीरवास थाना पुलिस ने 272 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 13,600 रुपए बताई गई है।

थानाधिकारी राय सिंह सुथार ने बताया- 25 जून को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं स्पेशल एक्ट की कार्रवाई के दौरान सांखू बस स्टैंड पहुंची। वहां टी-स्टॉल के सामने एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 272 ग्राम अवैध गांजा और गांजा पीने के लिए कागज से बनी 72 चिलमनुमा पाइप बरामद हुईं।

पुलिस ने मादक पदार्थ और अन्य सामग्री को नियमानुसार जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील स्वामी (35) पुत्र छगनलाल स्वामी निवासी खारिया बास, थाना हमीरवास, जिला चूरू के रूप में हुई है।

Related Articles