[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में अंधड़-बारिश से गिरे बिजली पोल, पेड़ गिरे:कई घंटों तक बिजली गुल, किसानों की सब्जी फसलों को भी नुकसान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में अंधड़-बारिश से गिरे बिजली पोल, पेड़ गिरे:कई घंटों तक बिजली गुल, किसानों की सब्जी फसलों को भी नुकसान

गुढ़ागौड़जी में अंधड़-बारिश से गिरे बिजली पोल, पेड़ गिरे:कई घंटों तक बिजली गुल, किसानों की सब्जी फसलों को भी नुकसान

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम अचानक मौसम बदलने से तेज अंधड़ और हल्की बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। गुढ़ागौड़जी सहित आसपास के गांवों में तेज हवाओं के कारण कई पेड़ टूटकर सड़कों पर गिर गए। इसके साथ ही 11 केवी बिजली लाइन के पोल भी टूट गए और जगह-जगह निजी होर्डिंग्स, यूनिक पोल तथा अस्थायी ढांचे धराशायी हो गए। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

अंधड़ का सबसे अधिक असर टोडी गुढ़ा बाजार क्षेत्र में देखा गया। बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य चल रहा था, जिसके चलते अस्थाई रूप से लगाए गए टिनशेड और अस्थायी ढांचे तेज हवा के दबाव से सड़क पर आ गए। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया।
पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया।

चंवरा रोड पर भी तेज हवाओं के कारण बिजली के खंभे टूट गए और कई पेड़ सड़क पर गिर पड़े, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की ओर से एएसआई ऋषिपाल, कॉन्स्टेबल संदीप और संजोग शर्मा मौके पर पहुंचे। वहीं, बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त बिजली लाइन व खंभों को हटाने का कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों ने भी सड़कों से पेड़ हटाने में सहयोग किया।

अंधड़ के चलते क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति लंबे समय तक बाधित रही। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिरने और कई स्थानों पर पोल टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय निवासी अंकेश पोसाना ने बताया कि तेज हवा और धूलभरी बारिश से किसानों की सब्जी फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम परिवर्तन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, अंधड़ ने बाजार और ग्रामीण इलाकों में काफी नुकसान पहुंचाया है।

Related Articles