सिंघाना बाईपास पर खेत की बाड़ में लगी आग, ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू
सिंघाना बाईपास पर खेत की बाड़ में लगी आग, ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू
सिंघाना : सिंघाना बाईपास स्थित एक खेत की बाड़ में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पास में लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण खेत की सूखी बाड़ ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत करते हुए निजी पानी के टैंकरों की सहायता से आग पर काबू पाया। आगजनी की इस घटना में खेत के आसपास लगे कई पेड़-पौधे जलकर राख हो गए।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई थी, लेकिन काफी देर तक कोई दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आग मिस्त्री मार्केट की ओर बढ़ सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
घटना के बाद ग्रामीणों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोगों ने कहा कि सिंघाना नगर पालिका क्षेत्र होने के बावजूद यहां स्थायी दमकल सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण आगजनी की घटनाओं में स्थानीय लोगों को ही अपने संसाधनों से आग बुझानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से सिंघाना क्षेत्र में जल्द दमकल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से समय रहते निपटा जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2149380
