229 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 267 रोगी लाभान्वित 52 का आपरेशन के लिये चयन
229 वें नेत्र चिकित्सा शिविर में 267 रोगी लाभान्वित 52 का आपरेशन के लिये चयन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : शारदा क्रोपकेम लिमिटेड बंबई के आर्थिक सौजन्य से सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति झुंझुनूं के आर्थिक सहयोग, डाॅ विमलेश आई केयर मेडिको सोसासटी तथा अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा द्वारा आयोजित 229 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर छावसरिया धर्मशाला में आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर में 267 रोगी लाभान्वित, 52 रोगियों का आपरेशन के लिये चयन किया जिनका आपरेशन जांगिड अस्पताल मे होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवलगढ निवासी कलकता प्रवासी भामाशाह सुशील कुमार शर्मा तथा अध्यक्षता इंजीनियर भंवरलाल जांगिड ने की। मुख्य अतिथि का सम्मान प्रांतपाल मनोज कुमार रूनला तथा पूर्व प्रांतपाल जगदीश प्रसाद जांगिड द्वारा पुष्प माला भंेट कर तथा वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड द्वारा पौधा भेंटकर किया गया।
मुख्य अतिथि ने लाभार्थियों की संख्या देखकर प्रसन्नता जताई तथा बताया कि डाॅ दयाशंकर जांगिड व उनकी टीम साधुवाद की पात्र है। अलायंस क्लब द्वारा नेत्र चिकित्सा के शिविर वरदान सि़द्ध हो रहे है। शेखावाटी क्षेत्र मे सभी को ज्ञात है कि क्लब द्वारा 12 तारीख को आंखों का शिविर लगता है जिसमें दूर दूर से रोगी आते है। नेत्र ज्योति प्रदान करना एक पुण्य का कार्य है। शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि शिविर में पिछले शिविर के 56 लोगो को जांच कर सफेद चश्मंे दिये। सभी को रोशनी प्राप्त हो गई है। शिविर में रोगियों को खाना नाश्ता दवा चश्में निःशुल्क प्रदान किये जाते है।
प्रांतीय पीआरओ भूपेश पारीक ने बताया कि कार्यक्रम मे डाॅ दयाशंकर जांगिड, शिविर संयोजक डाॅ शंकरलाल सैनी, क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया, पूर्व प्रांतपाल जनार्दन घोडेला, रामावतार सबलानिया, जगदीश प्रसाद जांगिड, डाॅ मीनाक्षी जांगिड, डाॅ मनीष, डाॅ शिखरचंद जैन, ओमप्रकाश सोनी, सह प्रांतपाल पंकज शाह, छगनलाल सैन, रमाकान्त सोनी, प्रदीप सिंह, सीताराम घोडेला, शोयब लंगा, सानू हाजी, गंगाधर मील, सहित जांगिड अस्पताल के स्टाफ ने सहयोग दिया। शिविर मे शेखावाटी नीमकाथाना नागौर चूरू हनुमानगढ हरियाणा तक के लोगो ने भागीदारी निभाई। अब तक 229 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर हो चुके है तथा करीब 34000 रोगियों ने आंखों की रोशनी पाई है। राजस्थान में लगातार चलने वाला यह एकमात्र शिविर है जिसकी ख्याति पूरे राजस्थान मे फैली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2149380
