खेतड़ी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया:फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दी पुष्पांजलि, नर्सेज के सेवा और त्याग को किया सम्मानित
खेतड़ी अस्पताल में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया:फ्लोरेंस नाइटिंगेल को दी पुष्पांजलि, नर्सेज के सेवा और त्याग को किया सम्मानित
खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. अक्षय शर्मा मुख्य अतिथि थे, जबकि डॉ. अनुराधा निर्वाण और डॉ. संदीप डांगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नर्सिंग अधीक्षक विजयपाल सैनी ने की।
कार्यक्रम में नर्सिंग की जन्मदाता फ्लोरेंस नाइटिंगेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान पीएमओ डॉ. अक्षय शर्मा ने कहा कि चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में नर्सिंग कर्मचारियों का सबसे बड़ा योगदान होता है। उन्होंने नर्सेज को अस्पताल की रीढ़ की हड्डी बताया, जिनके बिना अस्पताल का सुचारु संचालन संभव नहीं है।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने चिकित्सा सेवाओं में अपनी बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अनिल कुमार, बाबूलाल यादव, सहीराम वर्मा, संदीप चौपदार, दयाकौर, सविता शर्मा, सुनीता, मंजू वर्मा, पूनम सैनी, अनूज, मंजु यादव, नीलम, बलेश, अनिता, हेल्थ कोऑर्डिनेटर अजय सुरोलिया, मुनालाल, सतीश मान, कपिल कुमार, दीपक राणा, अभिषेक शर्मा, रामनिवास सैनी सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2149380
