[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परसरामपुरा के ग्रामीण कलेक्टर से मिले, स्टेडियम बचाने की मांग:कलेक्टर बोले- यह कोर्ट का मामला, अब मदद संभव नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

परसरामपुरा के ग्रामीण कलेक्टर से मिले, स्टेडियम बचाने की मांग:कलेक्टर बोले- यह कोर्ट का मामला, अब मदद संभव नहीं

परसरामपुरा के ग्रामीण कलेक्टर से मिले, स्टेडियम बचाने की मांग:कलेक्टर बोले- यह कोर्ट का मामला, अब मदद संभव नहीं

परसरामपुरा : परसरामपुरा में ‘स्टेडियम बचाओ अभियान’ के तहत ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिला कलेक्टर अरुण गर्ग से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर स्टेडियम को न तोड़ने का निवेदन किया।

यह मुलाकात जिला कलेक्टर सभागार में हुई, जहां कलेक्टर अरुण गर्ग के अलावा नवलगढ़ एसडीएम कुलदीप सिंह शेखावत, डीएसपी महावीर सिंह और झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी मौजूद थे। सोमवार शाम प्रशासन और ग्रामीणों के बीच हुई बैठक में एसडीएम शेखावत ने ग्रामीणों को कलेक्टर से मिलने का सुझाव दिया था।

ग्रामीणों के निवेदन पर जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने स्पष्ट किया कि यह मामला ‘कंटेंट ऑफ कोर्ट’ (अदालत की अवमानना) से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि वे अब स्टेडियम की कार्यवाही में कोई मदद नहीं कर सकते और ग्रामीणों को समय रहते हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाना चाहिए था।

कलेक्टर गर्ग को स्टेडियम प्रकरण में 18 मई को हाईकोर्ट में पेश होना है। इस मामले की पैरवी कर रहे एडवोकेट किशोर जांगिड़ ने बताया कि हाईकोर्ट ने उन्हें भी 18 मई की तारीख दी है। उन्होंने कहा कि वे यह कार्यवाही पूरी करने के बाद ही हाईकोर्ट में पेश होंगे और ग्रामीणों से कार्यवाही में सहयोग देने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल में प्रशासक करणीराम, एडवोकेट किशोर जांगिड़, एडवोकेट सज्जन चाहर, अरुण चाहर, सुरेश गुर्जर, सरदार सिंह चाहर, विनोद टेलर, रफीक मोहम्मद, मनीष मीणा, राहुल सर्राफ, रामप्रताप मीणा और भोलाराम गुर्जर सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।

Related Articles