उदयपुरवाटी में विप्र समाज का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन:भादरा में किशोर के साथ मारपीट पर जताया विरोध, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
उदयपुरवाटी में विप्र समाज का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन:भादरा में किशोर के साथ मारपीट पर जताया विरोध, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
उदयपुरवाटी : हनुमानगढ़ के भादरा में 16 साल के किशोर से मारपीट के मामले में उदयपुरवाटी में विप्र समाज ने प्रदर्शन किया। विप्र समाज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पीड़ित किशोर को न्याय दिलाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि हनुमानगढ़ जिले के भादरा क्षेत्र में मलसीसर बस स्टैंड पर कुछ दिन पहले 16 साल के रजत शर्मा के साथ बस किराए को लेकर मारपीट की गई थी। रजत शर्मा अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। विप्र समाज ने ज्ञापन में आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने और घटना में शामिल सरकारी कर्मचारियों को निलंबित करने की मांग की है।
इसके साथ ही, पीड़ित रजत शर्मा के बेहतर इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई। समाज ने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया।
ज्ञापन सौंपने वालों में विप्र समाज के अध्यक्ष गौतम मारवाल, हरि प्रसाद शर्मा, रामरतन शर्मा, रवि दाधीच, श्रवण मारवाल, संजीव शर्मा, परमानंद शर्मा, रमाकांत महाराज और कमलेश दाधीच सहित कई सदस्य शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2149380
