चिड़ावा के वार्ड 28 में नए नलकूप का उद्घाटन:100 घरों की पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद
चिड़ावा के वार्ड 28 में नए नलकूप का उद्घाटन:100 घरों की पेयजल समस्या के समाधान की उम्मीद
चिड़ावा : चिड़ावा के वार्ड नंबर 28 में लगभग 100 घरों की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक नए नलकूप का उद्घाटन किया गया। सोमवार शाम को ओबीसी आयोग के सदस्य और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने इसका शुभारंभ किया।
वार्डवासियों ने पवन मावंडिया का साफा, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और आभार व्यक्त किया। समाजसेवी शीशराम हलवाई को भी शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। निवासियों ने उम्मीद जताई कि नए नलकूप से गर्मियों में होने वाली पानी की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी और लोग उपस्थित रहे। इनमें पूर्व पालिकाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, संदीप हलवाई, निर्मल शर्मा, विशाल हलवाई, सोनू मित्तल, सावरमल धाबाई, जय प्रकाश शर्मा, गोलू हलवाई, कन्हैया लाल हलवाई, मनोहर लाल शर्मा, विक्की जसरापुरिया, निरंजन शर्मा, दीपक बाछूका, निखिल मावँडिया, पंकज लाम्बिवाल, महेंद्र शेखावत, नरेंद्र वर्मा, सौरव शर्मा, अरविंद पंसारी, कपीश चोलाल, अभिषेक लाम्बिवाल, शशांक पुरोहित, अनिल शर्मा, शिव कुमार, गोपाल टेलर, अरुण आरडावतीय, राजेंद्र पंसारी, चेतन चोमाल, मोतीलाल गुरुजी, बंटी पारीक, पवन शर्मा, नरेश धाबी, राकेश शर्मा, आकाश तंवर, नमन शर्मा और मनजीत धबाई शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2148837


