विक्रम राठौड़ डॉ.भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के सलाहकार मनोनीत
विक्रम राठौड़ डॉ.भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के सलाहकार मनोनीत
जयपुर : राज्य सरकार द्वारा स्थापित राजस्थान के एकमात्र विधि विश्वविद्यालय डॉ.भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय,जयपुर ने राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, राजस्थान सरकार के जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ को कुलगुरु प्रो.(डॉ.) निष्ठा जयसवाल द्वारा विश्वविद्यालय का सलाहकार (जनसंपर्क) मनोनीत किया गया है। सलाहकार के रूप राठौड़ द्वारा विश्वविद्यालय को स्वैच्छिक परामर्शीय सेवाएं प्रदान की जाएगी हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री वीरेंद्र कुमार वर्मा (आरएएस) द्वारा इस संबंध में राठौड़ के मनोनयन के आदेश जारी किए गए हैं।
राठौड़ जनसंपर्क सलाहकार के रूप में विधि शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार, विश्वविद्यालय की हितकारी नीतियों-उपलब्धियों, नवाचारों और शैक्षणिक गतिविधियों को विश्वविद्यालय के हितधारकों और आमजन के मध्य प्रभावी प्रचार -प्रसार के साथ-साथ जनसंपर्क रणनीतियों को सुदृढ़ बनाने में परामर्श प्रदान करेंगे। इस अवसर पर सलाहकार विक्रम राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मंशानुरूप विश्वविद्यालय के सशक्तिकरण और मूल्यों में वृद्धि के लिए विश्वविद्यालय की कल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक है। जिससे हितधारको और जनसंपर्क समुदाय में सकारात्मक संबंधो को गति मिलेगी।
गौरतलब है कि विक्रम राठौड़ सलाहकार-जनसंपर्क के रूप में डॉ.भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय के मीडिया समन्वय-प्रबंधन, विश्वविद्यालय की जनकल्याणकारी नीतियों- उदेश्यों,अकादमिक-प्रशासनिक नीतियों,विभिन्न कार्ययोजनाओं -गतिविधियों-अभियानों का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इनसे जुड़े विषयों पर विश्वविद्यालय को परामर्श और अपनी विशेषज्ञ मानद सेवाएं प्रदान करेंगे।
गौरतलब है विगत कई वर्षों से जनसंपर्क सलाहकार, विश्वविद्यालय मामलों के विशेषज्ञ, लोक साहित्य और लोक प्रशासन क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान करने वाले विक्रम राठौड़ उच्च शिक्षा एवं जनसंपर्क विशेषज्ञ होने के साथ लेखक, साहित्यकार और स्वतंत्र उच्च शिक्षा समीक्षक-विश्लेषक और विख्यात स्वतंत्र सलाहकार भी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2148917


