वन विभाग टीम पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार:अवैध खनन रोकने गई टीम पर किया था हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
वन विभाग टीम पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार:अवैध खनन रोकने गई टीम पर किया था हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला
बबाई : बबाई पुलिस ने वन विभाग की टीम पर हमला करने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध खनन रोकने गई टीम पर हुए हमले और राजकार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में की गई है।
थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया -घटना 22 अप्रैल की है। गांव कालोटा क्षेत्र में गौशाला के पास वन विभाग की भूमि पर अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग और खनन विभाग की एक संयुक्त टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची थी। खनन विभाग की ओर से खनिज कार्यदेशक रमेशचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात करीब 10 बजे संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के खनन पिट्स की जांच कर रही थी।
निरीक्षण के दौरान हमला
इसी दौरान नागरमल गुर्जर (निवासी कालोटा), कालूराम गुर्जर (निवासी कालोटा), प्रकाश गुर्जर (सिलाटी की ढाणी, हाल निवासी ननिहाल कालोटा), शैतान सिंह (कालोटा), सुमेर (सिलाटी की ढाणी, हाल निवासी ननिहाल कालोटा) सहित करीब 10-12 व्यक्तियों ने मिलकर टीम पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली और विभागीय टीम तथा वाहनों पर हमला किया।
हमलावरों ने खनन विभाग के सरकारी वाहन के शीशे तोड़ दिए और विभागीय कर्मचारियों के साथ मारपीट की, जिससे कुछ कर्मियों को चोटें आईं। स्थिति गंभीर होने पर खनन विभाग की टीम को मौके से हटना पड़ा। आरोपियों ने काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से उनका पीछा भी किया।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस उपाधीक्षक खेतड़ी और बबाई थाने को दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और विभागीय टीम को सुरक्षित बबाई थाने लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने आरोपियों की तलाश की और उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान आरोपी नागरमल, कालूराम और जयचंद उर्फ शैतानसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है। टीम में थानाधिकारी राजपाल, एएसआई पप्पूराम, काॅन्स्टेबल राजेश कुमार, सुगरसिंह आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2148833


