जसरापुर महात्मा गांधी स्कूल का जीर्णोद्धार, बथवाल परिवार देगा सहयोग:प्रवासी भामाशाह 30 लाख से अधिक का करेंगे आर्थिक सहयोग
जसरापुर महात्मा गांधी स्कूल का जीर्णोद्धार, बथवाल परिवार देगा सहयोग:प्रवासी भामाशाह 30 लाख से अधिक का करेंगे आर्थिक सहयोग
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल का बड़े स्तर पर जीर्णोद्धार किया जाएगा। मुंबई प्रवासी भामाशाह निर्मल बथवाल, अशोक बथवाल और प्रदीप बथवाल के परिवार की ओर से 30 लाख रुपए से अधिक का आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। यह कार्य जसरापुर ग्रामीण विकास समिति के सौजन्य से संपन्न होगा।
समिति ने लिया जीर्णोद्धार का निर्णय
स्कूल की प्रिंसिपल सरोज काजला ने बताया कि स्कूल के आठ कक्षा कक्षों के फर्श टूटे हुए थे। दीवारों का प्लास्टर झड़ रहा था, खिड़कियां और जालियां क्षतिग्रस्त थीं बारिश में छत टपकने की समस्या थी। इसके अतिरिक्त, बरामदे, रैंप, सीढ़ियां, पोषाहार रसोई और चारदीवारी भी जर्जर स्थिति में थी। इन समस्याओं को जसरापुर ग्रामीण विकास समिति के सामने रखा गया। जिसके बाद समिति की बैठक में स्कूल के पूर्ण जीर्णोद्धार का निर्णय लिया गया।
क्लास रूम का बदलेगा स्वरूप
जीर्णोद्धार योजना के तहत कक्षा कक्षों और बरामदों में ग्रेनाइट पत्थर लगाए जाएंगे। कमरों का प्लास्टर, छत की मरम्मत, खिड़की-जालियों को बदलना और नए दरवाजे लगाना भी शामिल है। इसके साथ ही रसोई, रैंप, सीढ़ियों और चारदीवारी की मरम्मत भी की जाएगी।
भामाशाह निर्मल बथवाल ने बताया कि उनके पिता हरिकृष्ण बथवाल ने इसी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। उनकी स्मृति को चिरस्थाई बनाने के उद्देश्य से यह जीर्णोद्धार कार्य करवाया जा रहा है। रविवार को निर्मल बथवाल ने मुंबई से जसरापुर पहुंचकर स्कूल में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर निर्मल बथवाल, अहमदाबाद से पवन कुमार मंसारामका, दिल्ली से पवन कुमार संधई, प्रधानाचार्य सरोज काजला, छगनलाल शर्मा, शिवकुमार सुरेलिया, आशीष केडिया, राजकुमार सिंह निर्वाण, सुंदरलाल सेडूका, रामोतार छावड़ी, निर्मला सिहाग, दानाराम कुमावत, विजय सिंह निर्वाण और जितेंद्र कुमावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2148830


