भादरा में नाबालिग से मारपीट का मामला:आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, चिड़ावा में विप्र फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
भादरा में नाबालिग से मारपीट का मामला:आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, चिड़ावा में विप्र फाउंडेशन ने सौंपा ज्ञापन
चिड़ावा : हनुमानगढ़ के भादरा में नाबालिग बच्चे से मारपीट का मामला गरमा गया है। इस संबंध में चिड़ावा में विप्र फाउंडेशन के बैनर तले अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाशसिंह कविया को ज्ञापन सौंपा गया है। इसके माध्यम से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
तहसील अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि नाबालिग के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में कुछ लोगों द्वारा नाबालिग से जमकर मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
विप्र फाउंडेशन ने ज्ञापन के माध्यम से कई मांगें रखीं। इनमें अपराधियों पर कठोर धाराएं लगाकर कार्रवाई करना, नाबालिग को सरकार की ओर से निशुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध कराना, अपराधियों पर आर्थिक दंड लगाना और सरकार की तरफ से नाबालिग को आर्थिक सहायता दिलवाना शामिल है।
इस अवसर पर ब्रह्म चैतन्य संस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा, बलजीत शर्मा, डॉ.एलके शर्मा, अशोक शर्मा, कमलकांत पुजारी, राधेश्याम शर्मा सुखाडिय़ा, रजनीकांत मिश्रा, अनिल शर्मा भारती, कमलेश मिश्रा, मनीष शर्मा, रोहिताश शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, विकास शर्मा, देवेंद्र चोटिया, पवन शर्मा, देवेंद्र शर्मा, भास्कर पांडे, रविकांत शर्मा, सुंदरलाल, संजय कुमार, मूलचंद शर्मा और चेतन शर्मा सहित कई विप्र बंधु मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2148830


