[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोयल स्कूल में पक्षियों के लिए 10 परिंडे बांधे:भीषण गर्मी में स्टू़डेंट्स को दाना-पानी की जिम्मेदारी सौंपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोयल स्कूल में पक्षियों के लिए 10 परिंडे बांधे:भीषण गर्मी में स्टू़डेंट्स को दाना-पानी की जिम्मेदारी सौंपी

लोयल स्कूल में पक्षियों के लिए 10 परिंडे बांधे:भीषण गर्मी में स्टू़डेंट्स को दाना-पानी की जिम्मेदारी सौंपी

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के लोयल गांव स्थित सेठ गोपाल राय हरसुखदास सरकारी उच्च माध्यमिक स्कूल ने भीषण गर्मी में पक्षियों के संरक्षण के लिए एक सराहनीय पहल की है। स्कूल परिसर में प्रिंसिपल सरोज यादव के सानिध्य में पक्षियों के लिए 10 परिंडे लगाए गए हैं। इस अभियान में स्कूल के स्काउट गाइड प्रभारी, स्काउट्स, स्टूडेंट्स और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रिंसिपल सरोज यादव ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और सुरक्षित वातावरण की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स से पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनने का आह्वान किया।

इस दौरान स्कूल परिसर के कुल 10 परिंडे लगाए गए। स्टूडेंट्स और स्टाफ को इनमें नियमित रूप से पानी एवं दाना डालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्काउट गाइड प्रभारी ने बताया कि भीषण गर्मी में पानी के अभाव में कई पक्षियों की मौत हो जाती है, इसलिए यह छोटा प्रयास उनके जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर लेक्चरर ज्योति, धर्मवीर सिंह, शकुंतला सहित स्काउट्स, स्टाफ और स्टूडेंट्स उपस्थित रहे। स्कूल परिवार की इस पहल की ग्रामीणों ने भी सराहना की है।

Related Articles