[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल:लोहारू रोड पर हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल:लोहारू रोड पर हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी

सूरजगढ़ में दो बाइकों की भिड़ंत, चार घायल:लोहारू रोड पर हुआ हादसा, घायलों का इलाज जारी

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के लोहारू रोड पर पुलिस थाने के पास सोमवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

समिति के सदस्यों ने घायलों को तत्काल सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान करण बेटा गिरधारी (20) निवासी वार्ड नंबर 5 सूरजगढ़, संतोष पत्नी अशोक (40), राकेश बेटा ईश्वर (27) तथा रवि प्रकाश बेटा चिरंजीलाल (44) निवासी बड़बर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles