खेतड़ी के तातीजा में यूपीएससी चयनित प्रीति जेवरिया सम्मानित:पूर्व आईपीएस ने दिया सम्मान, बोले- बेटियां किसी क्षेत्र में कम नहीं
खेतड़ी के तातीजा में यूपीएससी चयनित प्रीति जेवरिया सम्मानित:पूर्व आईपीएस ने दिया सम्मान, बोले- बेटियां किसी क्षेत्र में कम नहीं
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के तातीजा गांव में यूपीएससी में चयनित प्रीति जेवरिया का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस पीआर जेवरिया थे, जबकि बलवीर सिंह काला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शिक्षा की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
पीआर जेवरिया बोले-वर्तमान में बेटियां किसी क्षेत्र में कम नहीं
मुख्य अतिथि पीआर जेवरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे अपनी दक्षता और कौशल का परिचय देते हुए अपने माता-पिता और देश का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि सेना और पुलिस जैसे क्षेत्रों में भी बेटियां अधिकारी बनकर कंधे से कंधा मिलाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। जेवरिया ने समाज से बेटा-बेटी के भेद को मिटाकर समानता का अधिकार देने का आग्रह किया।
उन्होंने आगे कहा कि पहले की पुरानी सोच के कारण बेटियों को पूर्ण स्वतंत्रता नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब वे हर क्षेत्र में पुरुषों से कमजोर नहीं हैं और अपना कौशल दिखा रही हैं। उन्होंने बेटियों को पढ़ाई के लिए अधिक से अधिक प्रेरित करने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर यूपीएससी चयनित प्रीति जेवरिया ने युवाओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने युवाओं को अपने लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। ग्रामीणों की ओर से प्रीति जेवरिया का माला और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
ये रहे मौजूद
इस सम्मान समारोह में पूनम बोछवाल, अर्जुन बोछवाल, शेर सिंह जेवरिया, रामावतार जेवरिया, सत्यनारायण जेवरिया, शिवकुमार जेवरिया, धूड़ाराम जेवरिया, महेंद्र, भूराराम, थावरमल, गिरधारी लाल, छोटे लाल, राजेंद्र, पीयूष, अजय, संजय, महेश सहित अनेक ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147223


