[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डूंडलोद में बस और पिकअप में भिड़ंत:बाइक सवारों को बचाने के दौरान हुआ हादसा, 2 छात्र घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डूंडलोद में बस और पिकअप में भिड़ंत:बाइक सवारों को बचाने के दौरान हुआ हादसा, 2 छात्र घायल

डूंडलोद में बस और पिकअप में भिड़ंत:बाइक सवारों को बचाने के दौरान हुआ हादसा, 2 छात्र घायल

डूंडलोद : डूंडलोद के अष्टविनायक धाम रोड पर एक लोक परिवहन बस और पिकअप के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा बाइक सवार दो विद्यार्थियों को बचाने के प्रयास में हुआ, जिसमें छात्र सामने से आ रही पिकअप को देखकर घबरा गए और बेकाबू होकर बाइक फिसलती हुई साइड में जा गाड़ी जिससे विद्यार्थी घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, लोक परिवहन बस मुकुंदगढ़ से जयपुर की ओर जा रही थी, जबकि पिकअप डूंडलोद से मुकुंदगढ़ मंडी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक पर दो विद्यार्थी डूंडलोद की ओर आ रहे थे।

बाइक सवार दोनों स्कूली छात्र टक्कर में चोटिल हो गए। उन्हें तुरंत एक निजी वाहन से मुकुंदगढ़ के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर मुकुंदगढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य करवाया।

Related Articles