जिला स्तरीय बॉक्सिंग में पाटन के खिलाड़ी चयनित:सब जूनियर और जूनियर वर्ग की स्टेट लेवल स्पर्धाओं में बनाई जगह
जिला स्तरीय बॉक्सिंग में पाटन के खिलाड़ी चयनित:सब जूनियर और जूनियर वर्ग की स्टेट लेवल स्पर्धाओं में बनाई जगह
सीकर : सीकर जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा नीमकाथाना में जिला स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पाटन क्षेत्र के कई खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय स्पर्धाओं के लिए चयन हुआ है।
यह प्रतियोगिता राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र लूणीवाल की देखरेख में हुई। इसमें सब जूनियर और जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया।
सब जूनियर बालिका वर्ग से अरुणा और अनिशा का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। वहीं, सब जूनियर बालक वर्ग में यशवीर सिंह, प्रिंस कुमावत, मनोज वर्मा, राजवीर सिंह, रविकांत, कुशाल सिंह, नक्षत्रवीर, सुमित सैनी, गर्वित वर्मा और प्रियांशु राजावत ने जगह बनाई है।
जूनियर बालिका वर्ग में प्रीति जाखड़, खुशबू सोनी और गरिमा का चयन हुआ। जूनियर बालक वर्ग से कुलदीप कुमावत, अंशुल सैनी, अमित सिंह, हरीश कुमार दानोदिया, सुमित सिंह और लक्ष्मण चौधरी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।
स्टेट लेवल प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र लूणीवाल ने बताया कि सब जूनियर वर्ग के चयनित बालक-बालिका खिलाड़ी 22 से 24 मई 2026 तक अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
इसी तरह, जूनियर वर्ग के चयनित बालक-बालिका खिलाड़ी 1 से 3 जून 2026 तक दौसा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147268


