[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने CCTV पर स्प्रे कर ताले तोड़ने की कोशिश की, शोर मचाने पर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

धोद में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने CCTV पर स्प्रे कर ताले तोड़ने की कोशिश की, शोर मचाने पर भागे

धोद में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास:नकाबपोश बदमाशों ने CCTV पर स्प्रे कर ताले तोड़ने की कोशिश की, शोर मचाने पर भागे

धोद : धोद मुख्य बाजार में सोमवार देर रात ओम ज्वेलर्स की दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। नकाबपोश बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसी की सतर्कता से वारदात टल गई।

कैमरों पर काला स्प्रे किया

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 1:30 बजे एक बिना नंबर की काली स्कॉर्पियो दुकान के पास आकर रुकी। गाड़ी से 4-5 नकाबपोश बदमाश उतरे और सबसे पहले दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया ताकि उनकी पहचान न हो सके।

इसके बाद बदमाशों ने दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया। ताले तोड़ने की आवाज सुनकर पास में रहने वाले पड़ोसी दुकानदार तुरंत नीचे आए और शोर मचाया। लोगों की हलचल देखकर बदमाश मौके से फरार हो गए।

चोरी की घटनाएं बढ़ी

घटना की सूचना मिलते ही धोद पुलिस रात में मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। पीड़ित दुकानदार की ओर से धोद थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है।

सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण और व्यापारी धोद थाने पहुंचे और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बताया जा रहा है कि ओम ज्वेलर्स ओमप्रकाश सोनी की दुकान है। करीब 10 साल पहले इसी परिवार के साथ 50 लाख रुपए की बड़ी लूट की वारदात हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया है।

गौरतलब है कि पिछले छह महीनों में धोद इलाके में चोरी और चोरी के प्रयास की यह चौथी बड़ी घटना है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles