[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

70 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा:नेछवा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

70 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा:नेछवा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार किए

70 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा:नेछवा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार किए

नेछवा : नेछवा पुलिस ने 70 घंटे के भीतर वाहन चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी किया गया वाहन भी बरामद किया। थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने की।

आरोपियों ने पिछले सप्ताह 4 मई को कुमास जागीर स्थित एक पेट्रोल पंप से भिलूंडा निवासी गिरधारी लाल सेवदा का ट्रोला चुराया था। पीड़ित के भाई भागीरथ मल ने 5 मई को इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सूचना के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। पहचान होने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पंजाब के मुहाली स्थित खेड़ा निवासी जगमोहन सिंह जट सिख, रूपड़ के थाना कुराली निवासी सिमरन जीत सिंह बुनकर, हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी सुशील ब्राम्हण, पंजाब के रूपनगर जिले के परमेंद्र सिंह जाट और फतेहाबाद जिले के निवासी मनीन्द्र सिंह बढ़ई शामिल हैं।

थानाधिकारी कैलाश चंद यादव ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर के हॉर्स (इंजन यूनिट) को पंजाब के फतेहाबाद से बरामद किया, जबकि ट्रॉली को सोनीपत और हरियाणा से बरामद किया गया। आरोपी चोरी किए गए वाहन को अलग-अलग हिस्सों में बेचकर ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इससे पहले ही दबोच लिया। मामले में आगे की पूछताछ जारी है।

Related Articles