डूंगा की नांगल में महिला से मारपीट:नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, बचाने आए परिवार के 6 लोग घायल
डूंगा की नांगल में महिला से मारपीट:नकाबपोश बदमाशों ने किया हमला, बचाने आए परिवार के 6 लोग घायल
नीमकाथाना : नीमकाथाना के पाटन थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डूंगा की नांगल स्थित चतुर की ढाणी में नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। घटना में एक महिला सहित परिवार के छह सदस्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नकाब पहनकर आए थे बदमाश
पीड़ित संतोष देवी पत्नी प्रेमप्रकाश ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि 10 मई को गांव के कुछ लोगों ने उनके परिवार पर हमला किया। आरोप है कि नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और महिला के साथ मारपीट की। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए महिला को घर से बाहर घसीटा और लाठी-डंडों से हमला किया।
इस हमले में संतोष देवी के पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आई हैं। जब परिवार के अन्य सदस्य उन्हें बचाने आए, तो बदमाशों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों को देर शाम नीमकाथाना जिला अस्पताल लाया गया।
पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने क्षेत्र में खनन माफियाओं को संरक्षण मिलने के कारण खुलेआम गुंडागर्दी बढ़ने का आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की
घटना की सूचना मिलने पर संवैधानिक मंच के संस्थापक गीगराज जोडली नीमकाथाना अस्पताल पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। जोडली ने कहा कि पुलिस प्रशासन की आड़ में क्षेत्र में गुंडागर्दी बढ़ रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की। पाटन थाना पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच नीमकाथाना डीएसपी कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147194

