सीकर में बस ने बाइक को मारी टक्कर:बाजोर स्टैंड के पास हादसा, युवक घायल; ड्राइवर फरार
सीकर में बस ने बाइक को मारी टक्कर:बाजोर स्टैंड के पास हादसा, युवक घायल; ड्राइवर फरार
सीकर : सीकर जिले के बाजोर बस स्टैंड के पास रविवार रात को एक सड़क हादसा हुआ। एनएच-52 पर सीकर की ओर से आ रही एक निजी बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के तुरंत बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्री दूसरी बसों से रवाना हुए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को संभाला और एक निजी वाहन की मदद से उसे सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज किया गया।
घटना की सूचना मिलने पर गोकुलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क के बीच खड़ी बस और क्षतिग्रस्त बाइक को एनएच-52 से हटवाया। हादसे के कारण हाईवे पर दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हुई।
पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभाली और लगभग 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारू किया गया। गोकुलपुरा पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147194

