सीकर में अफीम के साथ आरोपी अरेस्ट:हॉस्टल के छात्रों को सप्लाई करने वाला था, पुलिस को देखकर भागा
सीकर में अफीम के साथ आरोपी अरेस्ट:हॉस्टल के छात्रों को सप्लाई करने वाला था, पुलिस को देखकर भागा
सीकर : सीकर की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने 100 ग्राम अफीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। अफीम के पैकेट बनाकर आरोपी उन्हें सीकर के हॉस्टलों में रहने वाले लड़कों को सप्लाई करने वाला था। इसके पहले ही पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया गया है।
SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया कि बीती शाम वह अपनी टीम के साथ में रूटीन गश्त कर रही थी। इसी दौरान जब टीम गोकुलपुरा,जयपुर रोड होते हुए तुर्किये जोहड़े के पास पहुंची तो वहां एक अल्टो गाड़ी खड़ी दिखाई दी। आरोपी पुलिस की गाड़ी को देखकर वहां से भागने लगे।
शक होने पर पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर तलाशी ली, जिसमें आरोपी के पास से एक प्लास्टिक की थैली में 100 ग्राम अफीम मिली। इसके बाद आरोपी धर्मवीर शर्मा (47) पुत्र बजरंग लाल निवासी बस स्टैंड के पास,महामाया का मंदिर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी अल्टो गाड़ी भी जब्त कर ली।
अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि एक सप्लायर धर्मवीर को अफीम की डिलीवरी देकर गया था। इसके बाद धर्मवीर इसके छोटे-छोटे पैकेट बनाकर सीकर के दासा की ढाणी के पास हॉस्टल्स में रहने वाले युवकों को अफीम सप्लाई करने वाला था। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगा रही है। इस कार्रवाई में गोकुलपुरा थाने के कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147194

