स्विमिंग प्रैक्टिस करते वक्त डूबा सीकर का जवान, निधन:सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; पिता की पार्थिव देह देख रोने लगा मासूम
स्विमिंग प्रैक्टिस करते वक्त डूबा सीकर का जवान, निधन:सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार; पिता की पार्थिव देह देख रोने लगा मासूम
रामगढ़ शेखावटी : सीकर के रामगढ़ शेखावटी एरिया के रहने वाले भारतीय सेना के जवान अनिल शर्मा का शनिवार को रूटीन स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान डूबने से निधन हो गया। सोमवार को जवान का पार्थिव देह जब गांव पहुंची तो माहौल गमगीन हो गया। 8 किलोमीटर लंबी शहीद सम्मान यात्रा निकालने के बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान पिता की पार्थिव देह देखकर परिजन की गोद में बैठे मासूम बेटे अंश की आंखों से आंसू छलक पड़े, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। मुखाग्नि उसके छोटे भाई मनोज ने दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।
रायवाला कैंट में स्विमिंग प्रैक्टिस में हुए थे शामिल
चाचा दीपक शर्मा ने बताया कि रामसीसर निवासी अनिल शर्मा(29) पुत्र रतनलाल इंडियन आर्मी के टेक्निकल डिपार्टमेंट में पोस्टेड थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग उत्तराखंड के रायवाला कैंट में थी। यहां पर रूटीन स्विमिंग प्रैक्टिस चल रही थी। इस प्रैक्टिस में शनिवार को अनिल शर्मा भी शामिल हुए थे। प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने दो बार डेप्थ डाइव के लिए छलांग लगाई। दोनों बार वह सक्सेसफुल रहे, लेकिन तीसरी बार जब वह पानी में कूदे तो काफी देर तक बाहर नहीं आए। इसके बाद जब अन्य जवानों ने नीचे जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।
जवानों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। ऐसे में कैंट स्टाफ की ओर से इसकी सूचना अनिल के घरवालों को दी गई। सूचना के बाद परिजन रायवाला(उत्तराखंड) पहुंचे और सेना की टीम के साथ शव लेकर सोमवार को गांव पहुंचे। जहां आज रोहलसाबसर से अनिल के गांव रामसीसर तक करीब 8 किलोमीटर तक शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई।
साल 2020 में भारतीय सेना में 95 फील्ड रेजिमेंट में हुए थे भर्ती
उन्होंने बताया कि अनिल साल 2020 में भारतीय सेना में 95 फील्ड रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। प्रयागराज में हुए महाकुंभ में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी। इसके बाद उनकी पोस्टिंग रायवाला कैंट में कर दी गई थी। अनिल के पिता रतनलाल खेती करते हैं। इनके दो बहनें और एक छोटा भाई है। अनिल के एक साल का बेटा अंश है, जो आज अंतिम संस्कार के समय अपने पिता की पार्थिव देह को देखकर रोने लगा।
पहले देखिए, अंतिम संस्कार से जुड़ी ये PHOTO’S







देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2147256


