सरदारशहर के जीण माता मंदिर में चोरी का मामला:समिति ने एसडीएम और थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
सरदारशहर के जीण माता मंदिर में चोरी का मामला:समिति ने एसडीएम और थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर के किसान छात्रावास के पास स्थित मां जीण माता मंदिर में हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में अभी तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में मंगलवार को जीण माता सेवा समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने सरदारशहर पुलिस थाने और एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अज्ञात चोरों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की।
26 अप्रैल को दिया था वारदात को अंजाम
पूर्व पार्षद अमित भाट और पार्षद अंजू भाट ने बताया कि 26 अप्रैल की रात अज्ञात चोर मंदिर में घुस गए थे। चोर माता रानी के कीमती आभूषण और चांदी का सामान चुराकर ले गए। चोरी हुए सामान में लगभग 600 ग्राम चांदी का त्रिशूल, 800 ग्राम चांदी का छत्र, 14 छोटे छत्र, माता की मूर्ति में लगी सोने की नथ-बालियां और करीब 250 ग्राम चांदी का मुकुट शामिल है। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत 5 से 6 लाख रुपये आंकी जा रही है।

चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
श्रद्धालुओं ने जताया रोष
मंदिर में चोरी की घटना को लेकर श्रद्धालुओं में असंतोष है। समाज के लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थल पर चोरी होना गंभीर विषय है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर एवं चूरू एसपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस दौरान पार्षद अंजू भाट, पूर्व पार्षद अमित भाट, संदीप, मनोज, सुनील, रतनलाल सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147180

