14 दिन से मासूम लापता,SDM ऑफिस में ग्रामीणों का धरना:नारेबाजी करती हुईं चैंबर तक पहुंची महिलाएं; 12 जून को पहाड़ी से हुआ था गायब
14 दिन से मासूम लापता,SDM ऑफिस में ग्रामीणों का धरना:नारेबाजी करती हुईं चैंबर तक पहुंची महिलाएं; 12 जून को पहाड़ी से हुआ था गायब
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के निमोद गांव में पहाड़ी पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर से 5 साल का मासूम 12 जून को गायब हो गया। बच्चे का अब तक सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों में रोष है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीण गुरुवार दोपहर 2 बजे नीमकाथाना एसडीएम ऑफिस में घुस गए। इस दौरान सैंकडों की संख्या में महिला और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान ग्रामीण एसडीएम के चेंबर तक पहुंच गए।
ग्रामीण सेवा शिविर में गए थे एसडीएम
इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस ने महिलाओं को रोकने की कोशिश की। मगर महिलाओं ने एसडीएम ऑफिस में घुसकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान एसडीएम राजवीर यादव ग्रामीण सेवा शिविर में गए थे।
कोटपूतली-नीमकाथाना रोड़ को किया जाम
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कोटपूतली-नीमकाथाना मुख्य सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द लापता मासूम को खोजा जाए। प्रदर्शन में पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, भूपेंद्र सिंह, सुरेश मीणा, सरपंच शेरसिंह सहित कई लोग मौजूद हैं।
यहां देखें घटना से जुड़ी PHOTOS..




देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2227060


