[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर लक्ष्मणगढ़ पहुंचे:नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण, बोले- पूर्व शिक्षा मंत्री का ध्यान पेपर लीक, भ्रष्टाचार और लूटपाट तक सीमित रहा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर लक्ष्मणगढ़ पहुंचे:नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण, बोले- पूर्व शिक्षा मंत्री का ध्यान पेपर लीक, भ्रष्टाचार और लूटपाट तक सीमित रहा

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर लक्ष्मणगढ़ पहुंचे:नए स्कूल भवन का किया लोकार्पण, बोले- पूर्व शिक्षा मंत्री का ध्यान पेपर लीक, भ्रष्टाचार और लूटपाट तक सीमित रहा

लक्ष्मणगढ़ : शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार देर शाम को लक्ष्मणगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने पी.एम. चमड़िया आदर्श विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति और प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को लेकर अपने विचार रखे।

शिक्षकों के ट्रांसफर पर की बोले – मुख्यमंत्री विचार कर रहे हैं

इस दौरान मंत्री दिलावर ने मीडिया से बातचीत में शिक्षकों के तबादलों को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा – शिक्षक जिला कैडर के कर्मचारी हैं, उनकी सीनियरिटी जिले के आधार पर तय होती है। दूसरे जिले में तबादला होने पर सीनियरिटी खत्म हो जाएगी। बिना सीनियरिटी खत्म हुए तबादला संभव नहीं है। इस विषय पर मुख्यमंत्री विचार कर रहे हैं, जो निर्देश मिलेंगे उसी के अनुसार निर्णय होगा।

स्कूलों की जर्जर हालत को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा – पूर्व शिक्षा मंत्री का ध्यान पेपर लीक, भ्रष्टाचार और लूटपाट तक सीमित रहा, स्कूल भवनों पर ध्यान नहीं दिया। इसीलिए आज यह स्थिति है। वर्तमान सरकार चरणबद्ध तरीके से जर्जर भवनों की मरम्मत और निर्माण कराएगी।

वहीं निकाय और पंचायत चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलावर ने कहा कि चुनाव बहुत शीघ्र कराए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, विधायक सुभाष मील, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, कमल सिखवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles