हनुमान वाटिका मंदिर में शिव परिवार व हनुमानजी की मूर्ति स्थापना संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
हनुमान वाटिका मंदिर में शिव परिवार व हनुमानजी की मूर्ति स्थापना संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : गोपाल नगर सीतसर स्थित स्थानीय हनुमान वाटिका मंदिर परिसर में रविवार को शिव परिवार एवं हनुमानजी की मूर्ति स्थापना का भव्य धार्मिक आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की और धर्मलाभ प्राप्त किया।
मूर्ति स्थापना कार्यक्रम की शुरुआत वेदोक्त मंत्रोच्चार एवं विशेष अभिषेक के साथ हुई। विद्वान पंडित केशर देव शर्मा के सानिध्य में मुख्य यजमानों द्वारा भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय, श्रीगणेश तथा रामभक्त हनुमानजी की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई।

धार्मिक अनुष्ठान के तहत प्रतिमाओं का जलाधिवास, अन्नाधिवास एवं पुष्पाधिवास किया गया, जिसके बाद उनका आकर्षक शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में विशेष यज्ञ का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं।
कलश यात्रा एवं समस्त धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के बाद महाआरती आयोजित की गई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें भक्तिमय भजनों से वातावरण भक्तिरस में सराबोर रहा।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोषों से गूंजता रहा। इस अवसर पर कॉलोनीवासी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146335


