[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध हथियारों पर AGTF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध हथियारों पर AGTF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत अवैध हथियारों पर AGTF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए राजगढ़ और रतनगढ़ क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि जिले में अपराधियों एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में AGTF प्रभारी अभिजीत पाटिल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र एवं स्थानीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

राजगढ़ में अवैध पिस्टल बरामद

9 मई 2026 को थाना राजगढ़ पुलिस एवं AGTF टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिलानी बाईपास स्थित रड़वा पुलिया के पास दबिश दी। यहां से हरिराम प्रजापत (25) पुत्र नवरतन प्रजापत निवासी रतनगढ़ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

रतनगढ़ में कट्टा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

वहीं 10 मई 2026 को थाना रतनगढ़ पुलिस एवं AGTF टीम ने भोजासर गौशाला के पास कार्रवाई करते हुए सुखवीर सिंह (25) पुत्र कान सिंह राजपूत निवासी भोजासर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। हथियार का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में हथियारों की खरीद-फरोख्त एवं आपराधिक गतिविधियों में उपयोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस अब हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

AGTF प्रभारी अभिजीत पाटिल ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Related Articles