[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रयोगशाला सहायक विज्ञान भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रयोगशाला सहायक विज्ञान भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

प्रयोगशाला सहायक विज्ञान भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

झुंझुनूं : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) सीधी भर्ती परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।

परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अजय कुमार आर्य ने बताया कि 10 मई को आयोजित संयुक्त परीक्षा दो पारियों में संपन्न हुई। सुबह की पारी में कुल 17,040 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 12,402 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 4,638 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम प्रश्न पत्र में कुल उपस्थिति 72.78 प्रतिशत दर्ज की गई।

इसी प्रकार शाम की पारी में कुल 17,040 अभ्यर्थियों में से 12,304 ने परीक्षा दी तथा 4,736 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय प्रश्न पत्र में कुल उपस्थिति 72.21 प्रतिशत रही।

प्रशासन की ओर से परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा तथा परीक्षार्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।

Related Articles