[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न, दिव्यांग परिवारों को दी सहायता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न, दिव्यांग परिवारों को दी सहायता

राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक सम्पन्न, दिव्यांग परिवारों को दी सहायता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : राजस्थान दिव्यांग सेवा संस्थान की बैठक शहीद करणीराम-रामदेव पार्क में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि मनवर दीवान चौपदार रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. हुमेरा दीवान चौपदार ने की।

बैठक के दौरान उदयपुरवाटी निवासी दिव्यांग सुंडाराम सैनी को पुत्री विवाह हेतु संस्थान की ओर से 5100 रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं मुख्य अतिथि मनवर दीवान चौपदार ने कन्यादान स्वरूप 2100 रुपए की आर्थिक सहायता भेंट की।

बैठक में दिव्यांगजन हित से जुड़े विभिन्न कार्य भी किए गए। इस दौरान चार बस पास, तीन रेलवे पास एवं पांच सिलाई मशीनों के लिए आवेदन पत्र भरे गए। साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए पार्क में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के परिंडे भी लगाए गए।

कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष पृथ्वीराज गुर्जर, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, सोयब लंगा, सालिक, आरिफ, सुभाष खींचड़, मुकेश सैनी, कमलेश सैनी, सुनीता जांगिड़, सुमन देवी, रफीक, सत्येंद्र कुमार, राकेश जांगिड़ सहित अनेक दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित रहे। बैठक में अल्पाहार की व्यवस्था हरिराम महण द्वारा की गई।

Related Articles