दुलचास में इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार एवं वाटर कूलर का उद्घाटन
दुलचास में इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के मुख्य द्वार एवं वाटर कूलर का उद्घाटन
बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती गांव दुलचास में जांगिड़ परिवार की ओर से करीब 6 लाख रुपए की लागत से निर्मित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर के आकर्षक मुख्य द्वार एवं वाटर कूलर का उद्घाटन लोकसभा भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी ने फीता काटकर किया।
इससे पूर्व मंदिर पुजारी ओमप्रकाश शर्मा के सानिध्य में पंडित विकास शर्मा के आचार्यत्व में हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में वाटर कूलर भी स्थापित किया गया है।
जानकारी के अनुसार, इस मंदिर में 9 मई 1997 को बालाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी और इस वर्ष मंदिर अपना 29वां वार्षिक उत्सव मना रहा है। मुख्य द्वार की विशेषता इसमें निर्मित दिव्य रथ है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता उपदेश देते हुए दृश्य को आकर्षक रूप में उकेरा गया है। रथ के ऊपर बालाजी महाराज की प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है।
कार्यक्रम में रायमाता मंदिर के संत रामेश्वर गिरी, पूर्व प्रधान पंचायत समिति अलसीसर गिरधारी लाल खीचड़, कृष्ण कुमार जानू, इकबाल अहमद टाइगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर जांगिड़ परिवार के सामाजिक योगदान की सराहना की गई। अंत में सुभाष जांगिड़ ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146306

