गांवों को आदर्श बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
गांवों को आदर्श बनाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
खेतड़ी : खेतड़ी खंड के प्रत्येक गांव को आदर्श ग्राम बनाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में खेतड़ी तहसील के प्रमुख नागरिकों की एक बड़ी बैठक स्थानीय जय श्री भवन में आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य वक्ता विभाग ग्राम विकास संयोजक चिरंजीलाल ने आदर्श ग्राम निर्माण की आवश्यकता, प्रक्रिया एवं विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और अर्थव्यवस्था मूल रूप से ग्राम आधारित रही है, लेकिन पश्चिमीकरण और औद्योगीकरण की अंधी दौड़ में गांवों की उपेक्षा हुई, जिसके दुष्परिणाम अब सामने आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गांवों को विकसित और आदर्श बनाने के लिए गांव की सप्त संपदा – जन, जंगल, जमीन, जल, जीव, ऊर्जा और गौमाता की सुरक्षा एवं संवर्धन आवश्यक है। इसके साथ ही गांवों को नशामुक्त, कर्जमुक्त, संघर्षमुक्त, अपराधमुक्त, प्लास्टिकमुक्त और प्रदूषणमुक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सामाजिक शिक्षा एवं संस्कार, सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वावलंबन, पर्यावरण संरक्षण तथा गौ आधारित जैविक कृषि को अभियान का प्रमुख आधार बनाया जाएगा।
15 मई से गांव-गांव जाएंगे विस्तारक
बैठक में 15 से 30 मई तक गांव-गांव विस्तारक भेजने की विस्तृत योजना बनाई गई तथा जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ये विस्तारक 15 दिनों तक गांवों में रहकर प्रमुख एवं प्रभावी लोगों के संपर्क में आएंगे और ग्राम विकास समितियों का गठन करवाएंगे।
इसके बाद ग्राम विकास समितियों के माध्यम से गांवों को क्रमशः उदय ग्राम, प्रभात ग्राम और आदर्श ग्राम बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला ग्राम विकास संयोजक रविंद्र कुमार, पर्यावरणविद गोपालकृष्ण शर्मा, संजय सुरोंलिया, संतोष सैनी, अशोक कुमार, डॉ. शिव कुमार, दुर्गा प्रसाद केजरीवाल, नरेंद्र सिंह नंगली, फतेह सिंह बड़ाउ, हरीश मान, नरेंद्र शर्मा, विनोद स्वामी, परमानंद, गजानंद कश्यप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146263

