[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में ईशकपुरा हत्याकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार:पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी हत्या, सीने में मारी थी गोली; 4 की पहले हो चुकी गिरफ्तारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में ईशकपुरा हत्याकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार:पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी हत्या, सीने में मारी थी गोली; 4 की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

सिंघाना में ईशकपुरा हत्याकांड में हथियार सप्लायर गिरफ्तार:पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी हत्या, सीने में मारी थी गोली; 4 की पहले हो चुकी गिरफ्तारी

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने ईशकपुरा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को हथियार सप्लाई करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल को एक रिपोर्ट मिली थी। इसमें बताया गया था कि मुकेश उर्फ टिंकू की विजय उर्फ मिंटू लीलाराम गुर्जर निवासी ईशकपुरा से पुरानी रंजिश चल रही थी। टिंकू अपने दोस्त योगेश गुर्जर और महिपाल गुर्जर उर्फ कालिया से मिलने ईशकपुरा गांव गया था।

सीने में मारी थी गोली

वहां विजय गुर्जर उर्फ मिंटू ने अपने साथियों सोमवीर गुर्जर (भोदन), अजीत भरगड़ (भरगड़ा की ढाणी) और अन्य के साथ मिलकर रास्ते में मुकेश उर्फ टिंकू के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में पहले ही विजय उर्फ मिंटू, सोमवीर, अजीत और नरेश उर्फ नरसी को गिरफ्तार कर लिया था।

गठित टीमों ने दी थी दबिश

हत्या की साजिश रचने और मुख्य आरोपी विजय को हथियार सप्लाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर संजय महला की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम ने संजय महला की खोज खेतड़ी, नीमकाथाना, चला, अजीतगढ़, सीकर, चौमू, जयपुर, चंदवाजी, पावटा, शाहपुरा, कोटपुतली, बहरोड़, अलवर, गुरुग्राम, दिल्ली, रेवाड़ी, मानेसर, महेंद्रगढ़, नारनौल, नागल चौधरी और कस्बा सिंघाना सहित कई संभावित स्थानों पर की।

सिंघाना से गिरफ्तार हुआ हथियार सप्लायर

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संजय महला क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोजा ढाणी सिंहोड़िया से थाने के टॉप टेन आरोपी संजय महला पुत्र बलबीर सिंह (निवासी मुरादपुर) को गिरफ्तार कर लिया। वह हत्याकांड में साजिश रचने और हथियार सप्लाई करने के मामले में वांछित था। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पर आठ मामले दर्ज होने के कारण उसे थाने का हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से अवैध हथियार और घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुगन सिंह, एएसआई महेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप, कॉन्स्टेबल सुनील मीणा और निहाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles