पिलानी के वार्ड 26 में नलकूप का लोकार्पण:विधायक बोले- अगले साल तक कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी भी पहुंचेगा
पिलानी के वार्ड 26 में नलकूप का लोकार्पण:विधायक बोले- अगले साल तक कुंभाराम लिफ्ट कैनाल का पानी भी पहुंचेगा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी नगर पालिका के वार्ड नंबर 26 में विधायक कोटे से निर्मित नए नलकूप का लोकार्पण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला रहे। विधायक काला एवं वार्ड के वरिष्ठ सदस्य सज्जन सरावगी ने बटन दबाकर नवनिर्मित नलकूप का शुभारंभ किया।
नलकूप के चालू होने के साथ ही वार्ड में लंबे समय से बनी हुई गंभीर पेयजल समस्या का समाधान होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों ने विधायक काला का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
अपने संबोधन में विधायक पितराम सिंह काला ने कहा कि पिलानी क्षेत्र में किसी भी वार्ड में पानी की समस्या नहीं आने दी जाएगी तथा क्षेत्र के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुंभाराम लिफ्ट कैनाल परियोजना का पानी अगले वर्ष तक पिलानी क्षेत्र की जनता को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान निहाल सिंह, विजेंद्र सरपंच बदनगढ़, दिनेश भार्गव, गोवर्धन राठौड़, सुरेंद्र सिंह, विजय सिंह, ईलियास भाटी, जयकरण, अविनाश बुडानिया, मागेंलाल काला, इंद्र सिंह लुणायच, योगेश शर्मा, विश्वजीत पूनिया, राजवीर सिंह, प्यारेलाल, रामसिंह सैनी, सुरेंद्र हवलदार, ओमप्रकाश, मंगेज सिंह, सुभाष, गोरूराम, जगदीश शर्मा, अनिल शर्मा, जितेंद्र, शुभम वर्मा, अखिल बुडानियां, सुधेश भास्कर, ओमप्रकाश वर्मा, देवेंद्र झाझड़िया, अनिल जांगिड़, कमल सिंह सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2225516


