[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्गीय सुरजी देवी की पुण्यतिथि पर गौ सवामणी का आयोजन, गायों को खिलाए तरबूज व हरि सब्जी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्वर्गीय सुरजी देवी की पुण्यतिथि पर गौ सवामणी का आयोजन, गायों को खिलाए तरबूज व हरि सब्जी

स्वर्गीय सुरजी देवी की पुण्यतिथि पर गौ सवामणी का आयोजन, गायों को खिलाए तरबूज व हरि सब्जी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे में लक्ष्मणगढ़ रोड पर स्थित श्री कृष्ण गौशाला में स्व सूरजी देवी सैनी की द्वितीय पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने स्व सुरजी देवी सैनी की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर सुरजी देवी सैनी के परिवारजनों की ओर से गायों के लिए गौ सवामणी का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने गायों को हरी सब्जी, फल व तरबूज खिलाए। पुण्यतिथि के अवसर पर सैनी समाज के पूर्व अध्यक्ष गजानन्द सैनी ने कहा कि पुण्यतिथि जैसे अवसरों पर दिखावे के बजाय अगर हम बेजुबान जानवरों की सेवा या किसी जरूरतमंद की मदद करें तो यही पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होती है।

आज का यह छोटा सा कार्य उन्हीं की प्रेरणा का परिणाम है। कार्यक्रम में सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष मक्खन लाल सैनी, पूर्व अध्यक्ष गजानन्द सैनी, गौ रक्षा दल के भैरू सिंह, डॉ पूर्णमल सैनी, सुभाष चन्द्र सैनी, प्रभूदयाल सैनी, बनवारीलाल सैनी, मांगूराम सैनी, प्रभात राजोरिया, दिनेश पटवारी, राजेन्द्र प्रसाद सैनी झाझड़, आयुष सैनी, किरण देवी, योगिता सैनी, आयुष सैनी, आशीष सैनी, मुनेश सैनी, सुनील सैनी, सुरेश सैनी घनश्याम शर्मा, नरेश कुमार सैनी, ताराचंद सैनी सहित कई लोगों ने गायों को हरी सब्जी व फल व तरबूज खिलाए। सुभाषचंद्र सैनी ने आगंतुकों का आभार जताया।

Related Articles