जाजोद में सीताराम सेवा समिति की बैठक संपन्न
मंदिर विकास कार्यों, अनुशासन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद स्थित सीताराम मंदिर परिसर में रविवार को श्री सीताराम सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। समिति के अध्यक्ष सीताराम लाटा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मंदिर के सुचारु संचालन, आगामी विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में रसीद बुक संख्या 1 की रसीद संख्या 26 की कार्यालय प्रति उपलब्ध न होने के कारण उसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का निर्णय लिया गया। समिति ने स्पष्ट किया कि भविष्य में हिसाब-किताब में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समिति के कार्यों में गतिशीलता लाने के लिए अब कार्यकारिणी की बैठक हर 15 दिन में आयोजित की जाएगी। इसके लिए हर महीने की 15 और 30 तारीख निर्धारित की गई है। इसी क्रम में अगली बैठक 30 मई 2026 को होगी। बैठक में मंदिर परिसर के सामने की बाउंड्री वॉल हटवाने और मंदिर के सौंदर्गीकरण पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही, मंदिर कमेटी के पुनर्गठन और नई कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर भी सहमति बनी।
समिति के सदस्यों ने बैठक में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के अंत में मनीष पारीक के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के साथ कार्यवाही विवरण को सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष सीताराम लाटा ने कहा कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि समाज की एकता का प्रतीक है, और इसके विकास के लिए पूरी समिति एकजुट होकर कार्य करेगी।
इस दौरान धन्नालाल, बलदेव दास स्वामी, बजरंग लाल, कमलेश शर्मा, महेश व्यास, सीताराम लाटा (अध्यक्ष), मालीराम, मुरारी लाल शर्मा, रामअवतार शर्मा, वीरेंद्र लाटा, बाबूलाल कटारिया सहित अन्य ग्रामीण और समिति सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146285

