[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्राओं ने मातृत्व दिवस पर नई माताओं को ग्रीटिंग दिए:अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छात्राओं ने मातृत्व दिवस पर नई माताओं को ग्रीटिंग दिए:अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया

छात्राओं ने मातृत्व दिवस पर नई माताओं को ग्रीटिंग दिए:अस्पताल में स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया

चिड़ावा : चिड़ावा के उपजिला अस्पताल में मातृत्व दिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल की गई। स्कूली छात्राओं ने अस्पताल में भर्ती हाल ही में मां बनी महिलाओं को अपने हाथों से बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। इस दौरान अस्पताल का माहौल प्रेरणादायक और खुशनुमा हो गया।

छात्राओं द्वारा तैयार किए गए रंग-बिरंगे कार्ड्स और उनकी शुभकामनाओं ने नई माताओं का दिल जीत लिया। छात्राओं ने माताओं का सम्मान किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया। अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ ने छात्राओं की इस संवेदनशीलता और पहल की सराहना की।

इस कार्यक्रम के दौरान केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेष जोर दिया गया। बीसीएमओ डॉ. संत कुमार जांगिड़ ने उपस्थित छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए इस वैक्सीन को लगवाने की आवश्यकता बताई।

छात्राओं ने बताया कि डॉक्टरों ने वैक्सीन को लेकर उनके मन की सभी भ्रांतियों को दूर कर दिया है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे स्कूल और घर जाकर अपनी अन्य साथियों और बहनों को इस वैक्सीन के बारे में जागरूक करेंगी, ताकि भविष्य में कैंसर जैसी बीमारियों से बचा जा सके।

इस अवसर पर पीएमओ डॉ. नितेश जांगिड़, डॉ. नेहा सुथार, डॉ. अनीता पायल और अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं के इस कदम को समाज के लिए एक सुंदर और महत्वपूर्ण संदेश बताया।

Related Articles