ऊबली बालाजी-छऊ रोड क्षतिग्रस्त, आवाजाही प्रभावित:ग्रामीण बोले- चार किमी सड़क पर गहरे गड्ढे, प्रशासन से मरम्मत की मांग
ऊबली बालाजी-छऊ रोड क्षतिग्रस्त, आवाजाही प्रभावित:ग्रामीण बोले- चार किमी सड़क पर गहरे गड्ढे, प्रशासन से मरम्मत की मांग
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऊबली बालाजी को जोड़ने वाली लिंक रोड बदहाल स्थिति में है। करीब चार किलोमीटर लंबी यह सड़क पूरी तरह टूट चुकी है, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से लगातार हादसे की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर हर 15 से 20 मीटर की दूरी पर छोटे-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश और लगातार आवाजाही के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। यह मार्ग ऊबली बालाजी धार्मिक स्थल तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, जिसके कारण दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। श्रद्धालुओं के अलावा आसपास के गांवों के लोग भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं।
स्थानीय निवासी दलीप दड़िया ने बताया कि यह क्षेत्र का व्यस्ततम रास्ता है और यहां से प्रतिदिन करीब 15 से 20 स्कूल बसें भी गुजरती हैं। सड़क की खराब हालत के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर पेरेंट्स में चिंता बनी हुई है। कई बार वाहन चालक गड्ढों से बचने के प्रयास में बेकाबू हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क का पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं करवाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने धार्मिक स्थल और आमजन की सुविधा को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146161


