बडवासी में जंगली जानवर ने चार बकरियां मारीं:पांचवीं घायल, पीड़ित परिवार ने की मुआवजे की मांग
बडवासी में जंगली जानवर ने चार बकरियां मारीं:पांचवीं घायल, पीड़ित परिवार ने की मुआवजे की मांग
नवलगढ़ : बडवासी में शनिवार देर रात एक जंगली जानवर ने पांच बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना बडवासी निवासी उम्मेद सिंह मेघवाल के घर पर हुई। देर रात करीब सवा 2 बजे एक जंगली जानवर पड़ोसी की दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया। बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर उम्मेद सिंह बाहर निकले तो उन्होंने एक सफेद जंगली जानवर को दीवार फांदकर भागते हुए देखा।
घटना की सूचना तुरंत गांव के प्रशासक (सरपंच) विजेंद्र सिंह दूत को दी गई। सूचना मिलने पर प्रशासक (सरपंच), नवलगढ़ वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और नवलगढ़ पुलिस थाने की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने मौके पर ही मृत चार बकरियों का पोस्टमार्टम किया और घायल बकरी का इलाज किया।
इस संबंध में नवलगढ़ पुलिस थाना और वन विभाग को लिखित में शिकायत भी दी गई है। पीड़ित परिवार ने सरकार से मुआवजे की मांग की है और जंगली जानवर को जल्द से जल्द पकड़ने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146153


