सरदारशहर के राणासर बीकान में सफाई व्यवस्था बदहाल:सड़कों पर हो रहा जलभराव, अधिकारी बोले-7 दिन में होगा समाधान
सरदारशहर के राणासर बीकान में सफाई व्यवस्था बदहाल:सड़कों पर हो रहा जलभराव, अधिकारी बोले-7 दिन में होगा समाधान
सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र की ग्राम पंचायत राणासर बीकान में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल है। गांव की मुख्य सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदा पानी जमा होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित सफाई न होने के कारण ग्रामीण कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन के समक्ष नाराजगी जता चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
जगह-जगह भरा रहता है पानी
राणासर बीकान से देराजसर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी जगह-जगह पानी भरा रहता है। इस जलभराव के कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात का मौसम न होने के बावजूद सड़क पर लगातार पानी भरा रहता है, जिसका मुख्य कारण पानी निकासी के लिए उचित नालियों का अभाव है।
धूल मिट्टी से आमजन परेशान
इसके अतिरिक्त, ग्राम पंचायत के मुख्य रास्तों पर मिट्टी और धूल जमा होने से वाहनों के गुजरने पर धूल के गुबार उड़ते हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। गांव में फैली गंदगी और जलभराव केंद्र तथा राज्य सरकार के ‘स्वच्छ गांव’ अभियान के उद्देश्यों के विपरीत है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के प्रशासक सुरेंद्र सिंह द्वारा स्वच्छता व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्राम विकास अधिकारी बोले-सफाई के लिए बजट नहीं
इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी प्रीतम सोनी ने बताया कि फिलहाल पंचायत के पास सफाई के लिए बजट उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले बजट मिलने पर नियमित सफाई करवाई जाती थी और ट्रैक्टर से भी सफाई अभियान चलाया गया था। सोनी ने जल्द ही सफाई कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।
अधिकारियों ने दिया आश्वासन
वहीं, सरदारशहर पंचायत समिति के विकास अधिकारी महेंद्र सोलंकी ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि कहीं सफाई व्यवस्था में लापरवाही पाई गई तो संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। सोलंकी ने यह भी कहा कि अगले पांच से सात दिनों में गांव में सफाई कार्य सुनिश्चित करवा दिया जाएगा, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को ऐसी समस्या का सामना न करना पड़े।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2146133


