[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईजी ने थाने का निरीक्षण कर रिकॉर्ड जांचे:लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आईजी ने थाने का निरीक्षण कर रिकॉर्ड जांचे:लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

आईजी ने थाने का निरीक्षण कर रिकॉर्ड जांचे:लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे और व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

छापर : बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने रविवार को स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण में आईजी ने थाने के माल गोदाम, कंप्यूटर कक्ष, हेड मुहर्रिर (एचएम) कार्यालय और थानाधिकारी कार्यालय का गहनता से अवलोकन किया। उन्होंने थाना संबंधी रिकॉर्ड, बीट प्रणाली और लंबित मामलों की स्थिति की जांच की।

आईजी ने लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने, रिकॉर्ड का उचित संधारण करने, हिस्ट्री शीटर (एचएस) पत्रावलियों को अद्यतन रखने और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने पर भी जोर दिया।

ओमप्रकाश ने थाने के माल गोदाम में रखी जब्त शराब का भी निरीक्षण किया और संबंधित जानकारी ली। थानाधिकारी इंद्र लाल ने आईजी को थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया। आईजी ने थाने के जवानों से मेस और अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

इससे पूर्व, थानाधिकारी इंद्र लाल की अगुवाई में पुलिस जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद, सुजानगढ़ एएसपी सतपाल सिंह, बीदासर सीओ नेमीचंद, बीदासर थानाधिकारी दिलीप सिंह, सांडवा थानाधिकारी चौथमल, छापर थानाधिकारी इंद्र लाल, एएसआई धर्मवीर सिंह, रमेश मीणा, दशरथ सिंह, करणाराम और प्रताप सहित अन्य थाना स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles