कातर छोटी कस्बे में मोर को लगा करंट:11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
कातर छोटी कस्बे में मोर को लगा करंट:11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
कातर : कातर छोटी कस्बे में रविवार को 11 हजार केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। यह घटना नोखा-सीकर सड़क मार्ग पर पुरानी स्टेट बैंक के पास हुई।
ग्रामीण सहीराम सारण ने बताया कि पोल पर लगा इंसुलेटर खराब हो गया था। इसके कारण तार का करंट सीधे पोल पर लगी लोहे की एंगल में प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान लोहे की एंगल पर बैठे मोर को करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के प्रति रोष देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस स्थान पर पहले भी कई बार पक्षियों की करंट लगने से मौत हो चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द खराब इंसुलेटर बदलने, लाइन को दुरुस्त करने और पक्षियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146140


